Rashtrapati Kaun Hota Hai:- हर देश का अपना एक राष्ट्रपति तथा अपना एक प्रधानमंत्री होता है। वैसे तो देश का संपूर्ण कार्य प्रधानमंत्री तथा मंत्रिमंडल के द्वारा किया जाता है लेकिन राष्ट्रपति का पद एक प्रतिष्ठित पद है और देश के राष्ट्रपति को ही हम देश का प्रथम नागरिक भी कहते है. President का पद एक बहुत शक्तिशाली पद है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसलिए इस पद की संपूर्ण जानकारी होना हमारे लिए आवश्यक है । आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि राष्ट्रपति कौन होता है? (Rashtrapati Kaun Hota Hai in Hindi) राष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है? आज के समय में भी कई सारे युवा ऐसे होते हैं। जिनको यही नहीं पता होता है कि राष्ट्रपति कौन होता है? उसके पास कितनी शक्तियां होती हैं?
वह देश का प्रथम नागरिक होता है, यह सारी जरूरी बातें आज भी कई युवक नहीं जानते हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल में मैं आपको इन्हीं सब बातों से अवगत कराएंगे क्योंकि यह जरूरी है की जिस देश में हम रह रहे हैं हमे उस देश के राष्ट्रपति पद के बारे में संपूर्ण जानकारी हो तो चलिए Who is president के बारे में जानते है-
राष्ट्रपति कौन होता हैं? (Rashtrapati Kaun Hota Hai?)

आपको यह बात पता होना बहुत जरूरी है कि भारतीय गणराज्य का कार्यपालक राष्ट्रपति कहलाता है । और इसी रीजन से हम राष्ट्रपति को देश का प्रथम नागरिक भी कहते हैं। राष्ट्रपति के पास असीमित शक्तियां होती हैं। आपको यह बात पता होना चाहिए कि देश में होने वाले किसी भी प्रकार के आपातकालीन युद्ध या शांति आदि की घोषणा भी एक राष्ट्रपति ही करता है।
दोस्तों अनुच्छेद 53 के अनुसार संघ के कार्यपालक शक्ति राष्ट्रपति में ही निहित है। भारत का राष्ट्रपति बनने के बाद भारत के राष्ट्रपति को राष्ट्रपति भवन दिया जाता है। यह भवन दिल्ली में स्थित है, इस भवन को रायसीना हिल के नाम से भी जाना जाता है। राष्ट्रपति के पास बहुत सारी शक्तियां होती है. भारतीय संघ के अंतर्गत होने वाले संपूर्ण कार्य राष्ट्रपति के द्वारा ही किए जाते हैं।
राष्ट्रपति बनने हेतु योग्यताएं? (Eligibility for Become President?)
राष्ट्रपति बनना इतना भी आसान नहीं है। राष्ट्रपति बनने के लिए आपके पास राष्ट्रपति बनने हेतु सभी योग्यताएं होनी चाहिए क्योंकि बिना इन योग्यताओं के आप राष्ट्रपति नहीं बन सकते है। राष्ट्रपति का पद एक बहुत बड़ा पद है देश का कोई भी फैसला बिना राष्ट्रपति (Rashtrapati Kaun Hota Hai) की रजामंदी के नहीं होता है। इसलिए राष्ट्रपति के पद को पाने के लिए उसके योग्य होना बहुत जरूरी है। यहां मैं आपके लिए राष्ट्रपति पद हेतु कौनसी योग्यताएं आवश्यक है, इसके बारे में बता रहा हूं-
- उम्मीदवार का नाम मतदाता सूची में होना अनिवार्य है।
- यह भी एक जरूरी योग्यता है कि चुनाव के दौरान उम्मीदवार किसी दूसरे सरकारी पद पर ना हो।
- president का पद पाने के लिए भारत का नागरिक होना जरूरी है।
- राष्ट्रपति पद हेतु न्यूनतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
- उम्मीदवार में लोकसभा का अध्यक्ष बनने हेतु योग्यता होनी चाहिए ।
- ऊपर दी गई संपूर्ण योग्यता राष्ट्रपति पद हेतु आवश्यक है।
राष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है? (How is the president elected?)
विधान के अनुच्छेद 54 में भारत में राष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया का उल्लेख किया गया है । president ke चुनाव के लिए एक इलेक्ट्रोल कॉलेज का गठन किया जाता है । जिसमें संसद के दोनों सदनों के चुने हुए सदस्यों और राज्य की विधानसभा में चुने हुए सदस्य वोट देते हैं। प्रत्येक बोर्ड की बहुत कीमत होती है।
प्रेसिडेंट का निर्वाचन गुप्त मतदान के द्वारा होता है। जिस उम्मीदवार को बहुमत प्राप्त होता है वह अपना पद धारण करने से पहले भारत के मुख्य न्यायाधीश के सामने शपथ लेता है। यदि भारत के न्यायाधीश अनुपस्थित है तो उनकी अनुपस्थिति में उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश के सामने यह शपथ राष्ट्रपति को लेनी पड़ती है। इस प्रकार देश का राष्ट्रपति चयनित हो जाता है।
देश के राष्ट्रपति का कार्यकाल ? (Tenure of the president of the country?)
हमारे संविधान में यह स्पष्ट रूप से बताया गया है कि राष्ट्रपति का कार्यकाल कितना होता है फिर भी कुछ लोगों को यह पता नहीं होता है कि राष्ट्रपति का कार्यकाल कितना होता है तो यहां मैं आपको बताना चाहती हूं कि देश के राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है.
राष्ट्रपति के कार्य ? (Work of President?)
यहां मैं आपको राष्ट्रपति के संपूर्ण कार्यों के बारे में जानकारी दूंगी। जिसकी जानकारी होना आपके लिए बहुत जरूरी है।
- राष्ट्रपति की सबसे प्रमुख शक्ति वीटो शक्ति होती है
- राष्ट्रपति के पास कई सारी आपातकालीन शक्तियां होती है, जिसके तहत राष्ट्रपति को कई सारे कार्य भी करने पड़ते हैं।
- राजनीतिक शक्तियां भी राष्ट्रपति के अधिकार में होती है।
- राष्ट्रपति में सैनिक शक्तियां निहित होती हैं।
- राष्ट्रपति को कई सारे नियुक्ति संबंधी अधिकार प्राप्त होते हैं।
- कार्यपालिका की संपूर्ण शक्ति राष्ट्रपति में निहित होती है । कार्यपालिका के सभी कार्य राष्ट्रपति के द्वारा किए जाते हैं।
- विधाई शक्तियां भी राष्ट्रपति के पास होती है।
- अध्यादेश जारी करने का कार्य दी राष्ट्रपति का होता है, ऊपर दिए गए संपूर्ण कार्य राष्ट्रपति के द्वारा संपन्न किए जाते हैं।
राष्ट्रपति की सैलरी (Salary of president?)
अगर बात राष्ट्रपति की सैलरी की जाए तो राष्ट्रपति की सैलरी कोई छोटी मोटी सैलरी नहीं होती है। जिस प्रकार राष्ट्रपति का पद एक बड़ा पद है, उसी प्रकार राष्ट्रपति को सैलरी भी बहुत अच्छी मिलती है। वर्तमान में राष्ट्रपति के वेतन की बात की जाए तो ₹500000 प्रति माह तक राष्ट्रपति का वेतन हो सकता है। इसके अलावा राष्ट्रपति को कई सारे भत्ते भी मिलते है, साथ ही साथ राष्ट्रपति के लिए ₹900000 वार्षिक पेंशन भी निर्धारित किया गया है।
President Related FAQs
राष्ट्रपति कौन होता है?
राष्ट्रपति भारत का प्रथम नागरिक होता है। राष्ट्रपति को हम भारतीय गणराज्य का कार्यपालक भी कहते हैं।
President का चुनाव कैसे होता है?
निर्वाचन मंडल द्वारा राष्ट्रपति का चुनाव होता है। जिसमें संसद के दोनों सदनों के चुने हुए सदस्यों और राज्य की विधानसभा में चुने हुए सदस्य वोट देते हैं । इस प्रकार राष्ट्रपति का चुनाव होता है।
राष्ट्रपति पद धारण करने से पहले किसके समक्ष शपथ लेता है?
President अपना पद धारण करने से पहले भारत के न्यायाधीश के सामने राष्ट्रपति पद के लिए शपथ लेता है।
राष्ट्रपति का वेतन कितना होता है?
राष्ट्रपति का वेतन ₹500000 प्रति माह तक होता है।
राष्ट्रपति का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है।
देश का पहला व्यक्ति कौन होता है?
देश का राष्ट्रपति ही देश का पहला व्यक्ति होता है।
निष्कर्ष
आज के समय में भी कई सारे युवा ऐसे हैं, जो राष्ट्रपति के पद तथा उसकी शक्तियों के बारे में कुछ नहीं जानते हैं । जबकि हर युवा को राष्ट्रपति के पद तथा उसकी शक्तियों के बारे में पता होना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में मैंने आपको राष्ट्रपति कौन होता है? (Rashtrapati Kaun Hota Hai in hindi) राष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है? राष्ट्रपति बनने के लिए क्या-क्या क्वालिफिकेशन चाहिए? इससे संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी है।