Ladli Behna Yojana 2023:- मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा समाज में महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने हेतु कई प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। अपने इन्ही प्रयास को आगे बढ़ाते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना 2023 की शुरुआत की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!MP Ladli Behna Yojana के अंतर्गत राज्य की सभी गरीब और निराश्रित महिलाओं को प्रदेश सरकार के द्वारा ₹1000 की सहायता राशि हर महीने प्रदान की जाएगी। यानी कि इस योजना के द्वारा राज्य की महिलाओं को हर साल 12000 रुपए आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किए जाएंगे।
मध्य प्रदेश राज्य में निवास करने वाली जो भी इच्छुक महिलाएं Ladli Behna Yojana 2023 के अंतर्गत लाभ प्राप्त करना चाहती है तो उनके लिए हम बता दें कि 25 मार्च 2023 से लाडली बहना योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है।
लेकिन अधिकतर लोगो को Ladli Behna Yojana के अंतर्गत आवेदन कैसे करें? के बारे में जानकारी नहीं है इसलिए आज इस पोस्ट में हम विस्तार से मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना 2023 से जुड़ी सभी जानकारी साझा करने जा रहे है। इसलिए अगर आप भी लाडली बहना योजना से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आपको इस पोस्ट को पूरा पढ़ना होगा।
एमपी लाडली बहना योजना क्या है? | MP Ladli Behna Yojana Kya Hai in Hindi

मध्य प्रदेश राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने एवं उन पर आश्रित बच्चों के पोषण में सुधार करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा 5 मार्च 2023 को मध्यप्रदेश राज्य में Ladli Bahana Yojana 2023 को पूरी तरह से लागू कर दिया गया है। और 25 मार्च 2023 से सरकार के द्वारा इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण करने की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है।
इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार राज्य की गरीब एवं निम्न वर्गीय परिवारों की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता राशि यानी कि सालाना ₹12000 की धनराशि प्रदान करेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि MP Ladli Bahana Yojana 2023 के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए आपको राज्य सरकार के शहरी एवं ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश राज्य में निवास करने वाली जो भी महिलाएं लाडली बहना योजना 2023 के अंतर्गत वित्तीय सहायता राशि प्राप्त करने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो वह इन शिविरों के माध्यम से Ladli Bahana Yojana 2023 के अंतर्गत अपना पंजीकरण कर सकती है। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं के हितों के लिए शुरू की गई इस योजना के माध्यम से राज्य की करोड़ों महिलाओं को सहायता राशि दी जाएगी.
जिसके लिए एमपी प्रशासन के द्वारा 60 हजार करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। अगर आप मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे साथ इस ब्लॉग पोस्ट में लास्ट तक बने रहिए क्योंकि नीचे हमने लाड़ली बहना योजना 2023 के उद्देश्य, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया है।
रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में नहीं होगा लाडली बहना योजना में आवेदन
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत अभी तक मध्य प्रदेश राज्य की 70 लाख से भी अधिक महिलाओं के द्वारा पंजीकरण किया जा चुका है और अभी 30 अप्रैल 2023 तक उम्मीदवार महिलाएं मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना 2023 के अंतर्गत पंजीकरण कर सकते हैं लेकिन इस बीच राज्य सरकार के द्वारा एक नई अपडेट जारी की गई है कि Ladli bahna Yojana के अंतर्गत रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन आवेदन नहीं हो सकेगा।
और ना ही इन दिनों आवेदन प्राप्त करने के लिए कोई शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा सरकार के द्वारा लाडली बहना योजना से संबंधित निर्देश जारी किए गए हैं कि अगर कोई बहन 30 अप्रैल तक लाडली बहना योजना के अंतर्गत फॉर्म नहीं भर पाती है तो सरकार के द्वारा Ladli bahna Yojana 2023 के आवेदन की तिथि बढ़ाई जा सकती है, जिससे कि अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना के तहत लाभ प्राप्त हो सके।
आशा-उषा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को भी मिलेगा लाडली बहना योजना का लाभ
मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा Mukhyamantri Ladli Bahan Yojana 2023 के अंतर्गत जहां पहले गरीब एवं निम्न वर्गीय परिवार की महिलाओं को लाडली बहना योजना के तहत लाभ प्रदान करने की घोषणा की गई थी वही मुरैना जिले के महासम्मेलन एवं स्वास्थ्य विभाग के विस्तार कार्यक्रम के दौरान उन्होंने घोषणा की है.
अब राज्य की सभी आशा-उषा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लाडली बहना योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यानी कि अब मध्य प्रदेश राज्य के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी सरकार के द्वारा हर महीने MP Ladli Bahan Yojana के तहत ₹1000 की सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी।
एमपी लाडली बहना योजना का उद्देश्य
मध्यप्रदेश लाडली बहना योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की सभी जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता राशि प्रदान करना है ताकि मध्य प्रदेश राज्य की महिलाएं अपने परिवार की आधारभूत जरूरतों को पूरा करने में सहयोग कर सकें।
मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा लाडली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए दी जाने वाली सहायता राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में भेजी जाएगी। अभी तक मध्य प्रदेश राज्य के 58 लाख महिलाएं Ladli Bhana Yojana 2023 के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कर चुकी है।
लाडली बहना योजना के लाभ | Benefits of Mukhyamantri Ladli Bhana Yojana 2023
मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को अनुचित लाभ मिलने वाले हैं जिनमें से कुछ का विवरण हमने नीचे उपलब्ध कराया है, जो कुछ इस प्रकार से है-
- एमपी लाडली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं को मध्य प्रदेश सरकार के द्वार हर महीने वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को राज्य सरकार के द्वारा हर महीने ₹1000 की सहायता राशि दी जाएगी।
- अर्थात राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष ₹12000 की धनराशि प्राप्त होगी।
- मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा आने वाले 5 सालों में 60 हजार करोड़ रुपए की राशि पात्र महिलाओं को आवंटित की जाएगी।
- सभी पात्र महिलाओं को Ladli Bhana Yojana 2023 के तहत हर महीने 10 तारीख को ₹10000 की राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त होगी।
- लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को नजदीकी कैंप में जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा।
- मध्य प्रदेश राज्य की एक करोड़ महिलाओं को Ladli Bhana Yojana 2023 के माध्यम से लाभ प्राप्त होगा।
- लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करके राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगी तथा अपने परिवार के पालन पोषण करने में सहयोग कर सकेंगी।
एमपी लाडली बहना योजना के लिए पात्रता मापदंड | Eligibility Criteria for MP Ladli Behna Yojana
अगर आप मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना के अंतर्गत एप्लीकेशन फॉर्म भर के लाभ प्राप्त करना चाहती हैं तो पहले आपको निम्नलिखित पात्रता मापदंड को पूरा करना होगा जिनका विवरण हमने नीचे दिया है –
- MP Ladli Behna Yojana 2023 के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने वाली महिला का मध्य प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाली महिला का विवाहित होना आवश्यक है।
- मध्य प्रदेश राज्य की सभी विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए पात्र होंगी।
- Ladli Behna Yojana 2023 के अंतर्गत आवेदक महिला की आयु 23 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आर्थिक रूप से कमजोर एवं निम्न वर्गीय परिवार की महिलाओं को भी मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना का पात्र बनाया गया है।
- जिन परिवारों की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम है वह Ladli Behna Yojana के तहत लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- इस योजना के लिए राज्य में निवास करने वाली अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग की महिलाएं पात्र मानी जाएंगी।
लाडली बहना योजना के लिए जरुरी दस्तावेज | Documents Required for Ladli Bahna Yojana in Hindi
अगर आप Ladli Bahna Yojana MP के तहत लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन फॉर्म भरना चाहते है तो इसके लिए आपके पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों का होना बेहद आवश्यक है। आपकी सुविधा के लिए नीचे हमने इसकी जानकारी प्रदान की है, जो कुछ इस प्रकार से है-
- महिला का आधार कार्ड
- समग्र आईडी
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करें? | How to apply For Madhya Pradesh Ladli bahna Yojana?
Ladli Behna Yojana 2023 के अंतर्गत हर महीने 1000 रुपए की सहायता राशि प्राप्त करने के लिए महिलाओं को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। आप चाहे तो नीचे बताए जाने वाले आसान स्टेप्स को फॉलो करके सरलता से लाडली बहना योजना के अंतर्गत आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकते है, जो कुछ इस प्रकार से नीचे दिए गए है-
- लाडली बहना योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार महिला को सरकार के द्वारा लगाए गए शिविरों में जाना होगा।
- और संबंधित अधिकारियों से बात करके एमपी लाडली बहना योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी दर्ज करके आवश्यक दस्तावेजों का विवरण अधिकारियों को देना होगा।
- जिसके बाद आपकी सभी व्यक्तिगत जानकारी को अधिकारी के द्वारा लाडली बहना योजना के पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा।
- और अधिकारियों के द्वारा आपका आवेदन लाडली बहना योजना के तहत ऑनलाइन कर दिया जाएगा।
- Ladli Behna Yojana 2023 के अंतर्गत आवेदन होने के पश्चात अधिकारी द्वारा आपको फॉर्म की रसीद दी जाएगी।
- रसीद को आपको अपने पास संभाल कर सुरक्षित रखना है। जिसकी मदद से आप आवश्यकता पड़ने पर आवेदन की स्थिति जान सकते है।
Ladli Behna Yojana Related FAQs
यह मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा गरीब एवं निराश्रित महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता राशि प्रदान करके आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई महत्वपूर्ण योजना है।
इस कल्याणकारी योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश राज्य के माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा किया गया है।
इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता यानी सालाना ₹12000 प्रदान किए जाएंगे।
मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा लाडली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में 10 जून 2023 को पैसा भेजा जाएगा।
मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीब परिवारों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता राशि प्रदान करके उनकी स्थिति को बेहतर बनाना है।
जी हां, मध्य प्रदेश राज्य आशा, उषा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी लाडली बहना योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता राशि का लाभ मिलेगा।
निष्कर्ष
आज इस पोस्ट के द्वारा हमने आप सभी को लाड़ली बहना योजना 2023 | उद्देश्य, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में समस्त जानकारी विस्तार से बताई है। हम आशा करते है कि आप सभी को इस लेख में बताई गई सभी जानकारी पसंद आई होगी।
अगर आपको हमारी वेबसाइट Finderhindi.com के इस ब्लॉग पोस्ट में बताई गई जानकारी पसंद आई हो तो आपसे अनुरोध है कि आप हमारे इस लेख को अधिक से अधिक शेयर करें और ऐसी ही सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट के साथ बने रहें।