Bike Insurance कैसे चेक करें 2023 l संपूर्ण प्रक्रिया

किसी भी Bike Insurance कैसे चेक करें 2023 l संपूर्ण प्रक्रिया

Bike Insurance Kaise Check Kare :- आज के समय में हर व्यक्ति अपनी बाइक का इंश्योरेंस कराता है क्योंकि आज के समय में हर कोई इंसान से संबंधित फायदा की जानकारी रखता है। बाइक इंश्योरेंस के द्वारा कोई भी व्यक्ति अपनी बाइक की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है। इसके लिए बस उसे प्रति महा प्रीमियम भरने होती है। जिसे वह अपने अनुसार भर सकता है। परंतु बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जो किसी भी बाइक का इंश्योरेंस है या नहीं. 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो हम आपको इस लेख में How to Check Bike Insurance? इसके बारे में बता रहे है। इसकी प्रक्रिया को जानने के लिए आपको हमारा यह लेख पढ़ना होगा। बाइक इंश्योरेंस एक बहुत ही उपयोगी बीमा होता है, जिसकी सहायता से आप दुर्घटना के समय पर अपने वाहन की भरपाई बीमा कंपनी से प्राप्त कर सकते हैं।

किसी भी बाइक का इंश्योरेंस (kisi bhi Bike Insurance Kaise Check Kare) पता करना मुश्किल नहीं है। परंतु इसकी सही प्रक्रिया की जानकारी आप सभी को होनी चाहिए। तभी आप घर बैठे बहुत ही आसानी से किसी भी बाइक का इंश्योरेंस है या नहीं, इसका पता लगाने में सक्षम हो सकते है। इसलिए हमारे द्वारा आपको Online Bike Insurance Kaise Check Kare? के बारे में बताया जा रहा है। यह जानकारी आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।

बाइक इंश्योरेंस कैसे चेक करें? (How to check bike insurance?)

किसी भी बाइक का इंश्योरेंस कैसे चेक करें? संपूर्ण प्रक्रिया


बहुत से ऐसे कार्यों के दौरान बाइक इंश्योरेंस है या नहीं इसे चेक करना आवश्यक हो जाता है। यदि कोई व्यक्ति कोई पुरानी बाइक खरीदता है तथा यह पता लगाना चाहता है कि उस बाइक का बाइक इंश्योरेंस पहले से है या नहीं, तो उसके लिए हमारे द्वारा यहां आपको Bike insurance kaise check kare Online के बारे में बताया जा रहा है।

बाइक इंश्योरेंस को किसी के भी द्वारा विभिन्न तरीकों से चेक किया जा सकता है। जिनके बारे में हमारे द्वारा आपको नीचे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है। जो कि निम्न प्रकार है-

ऑनलाइन बाइक इंश्योरेंस कैसे चेक करें? (Online Bike Insurance kaise Check kare?)

यदि आप सब लोग ऑनलाइन बाइक इंश्योरेंस को चेक करना चाहते हैं। तो इसकी प्रक्रिया जानना आपके लिए बेहद आवश्यक है। हमारे द्वारा नीचे आपको Online Bike Insurance kaise Check kare? के बारे में बताया गया है। इसकी संपूर्ण प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप नीचे दी गई है। यदि आप इन सभी प्रक्रिया को अपनाएंगे, तो आप बाइक इंश्योरेंस को चेक कर सकते हैं। यह संपूर्ण प्रक्रिया निम्न प्रकार है-

  • यदि आपको ऑनलाइन Bike Insurance को चेक करना है, तो इसके लिए अपने फोन में किसी भी ब्राउज़र को ओपन करना होगा।
  • इसके बाद आपको सर्च बार में Vahan.nic.in टाइप करके इस वेबसाइट को विजिट करना होगा।
  • जैसे ही आप इस वेबसाइट को ओपन करेंगे। आपके सामने Ministry of road, transport & highways, Government of india का वेब पेज खुल जाएगा। जैसा कि हमारे द्वारा आपको नीचे इमेज में दिखाया गया है।
  • इस पेज पर आपको information services का विकल्प प्रदर्शित होगा। इस पर आप सबको क्लिक करना होगा।
  • इस पर क्लिक करते ही आपके पास विभिन्न विकल्प की एक लिस्ट ओपन हो जाएगी। जिसमें से आपको Know your vehicle details वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज ओपन होगा। जहां आपको create account के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। जहां आपको मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी को दर्ज करना होगा और नीचे दिए गए जरनेट ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • यदि आपने मोबाइल नंबर दर्ज किया होगा। तो आपको ओटीपी मोबाइल नंबर पर मिलेगा। यदि आपने ईमेल आईडी दर्ज की होगी, तो आपको ओटीपी ईमेल आईडी पर मिलेगा। जिसके बाद आप को verify button पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा। यहां आपको नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड डालना होगा तथा पासवर्ड को कंफर्म करके नीचे दिए गए Save button पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपके सामने एक थैंक्यू लिखकर आएगा। जिसके नीचे आपको Back to vehicle seach का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके तत्पश्चात आपको अपना नंबर एंटर करना होगा। तथा next बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपसे आपका पासवर्ड डालना होगा तथा नीचे दिए गए Continue button पर क्लिक करना।
  • इसके बाद आपके सामने जो पेज ओपन होगा। उसमें आपको दो बॉक्स दिखाई देंगे, जिसमें से एक बॉक्स के अंतर्गत आपको अपना व्हीकल नंबर दर्ज करना होगा तथा दूसरे बॉक्स में कैप्चा कोड डाल के Vahan search के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे। आपके सामने विभिन्न प्रकार की जानकारी जैसे:- ईंधन का प्रकार, गाड़ी कहां से खरीदी, गाड़ी के मालिक का नाम, रजिस्ट्रेशन की तारीख, इंश्योरेंस वैलिडिटी तथा पीयूसीसी (Vehicle pollution certificate) की वैलिडिटी आदि प्रदर्शित होने लगेगी।
  • ऊपर दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आप किसी भी बाइक का Bike Insurance चेक कर सकते हैं। साथ ही साथ उससे संबंधित संपूर्ण जानकारी को भी प्राप्त कर सकते हैं।

ऐप से बाइक इंश्योरेंस कैसे चेक करें? (App Se Bike Insurance Kaise Check Karen)

हमारे बीच बहुत से लोग हैं, जो ऑनलाइन माध्यम से बाइक इंश्योरेंस चेक नहीं कर पाते हैं। तो वह एप्लीकेशन का सहारा ले सकते हैं और बहुत ही आसानी से बाइक इंश्योरेंस चेक कर सकते हैं। यदि आप इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी के बारे में जानना चाहते हैं, तो हमारे द्वारा आप सभी को नीचे App Se Bike Insurance Kaise Check Karen in Hindi के बारे में बताया गया है। यदि आप ऐप्स से बाइक इंश्योरेंस का पता लगाना चाहते हैं, तो हमारे द्वारा नीचे दी गई प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप अपना सकते हैं। यह जानकारी निम्न प्रकार है-

  • ऐप से Bike चेक करने के लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में mParivahan App डाउनलोड करना होगा। जो कि आप गूगल प्ले स्टोर से कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपको अपना यह एप्लीकेशन ओपन करना होगा। जिसके तत्पश्चात आपको विभिन्न प्रकार की भाषाएं देखने को मिलेगी।
  • इसमें से आपको अपनी मनपसंद भाषा का चुनाव करके नीचे दिए गए continue button पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा। जहां आपको Enter RC number to get details वाली बॉक्स में गाड़ी नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको No/yes वाला विकल्प दिखाई देगा। जिसमें से आपको yes वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस पर क्लिक करने के तत्पश्चात आपके सामने एक बॉक्स दिखाई देगा। यहां पर आपको वह नंबर एंटर करना होगा। जो नंबर गाड़ी खरीदते समय आपने पेपर्स में दर्ज किया था। इसके पश्चात आपको continue के बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। जिसे आपको स्क्रीन पर दिए गए बॉक्स में दर्ज करना होगा। जिसके बाद आपको Verify विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • यह प्रक्रिया अपनाने के बाद आपको वापस से एप्लीकेशन के होम पेज पर आना होगा। जहां पर आपको Enter RC number to get details के विकल्प पर क्लिक करके बाइक नंबर दर्ज करना होगा। तथा सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर गाड़ी की संपूर्ण जानकारी प्रदर्शित होने लगेगी। जिससे आप गाड़ी का इंश्योरेंस है या नहीं यह पता लगा सकते हैं। साथ ही साथ इंश्योरेंस कब तक वैलिड है, इस बात का भी पता कर सकते हैं।

Bike Insurance Kaise Check Karen Related FAQs 

Bike Insurance क्या होता है?

बाइक इंश्योरेंस ग्राहकों के द्वारा बीमा कंपनी से खरीदा जाता है। जो ग्राहक अपनी बाइक की सुरक्षा चाहते हैं, वह बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी को खरीदते हैं। जिसकी प्रीमियम उन्हें हर महीने भरनी होती है। इस पॉलिसी के माध्यम से बाइक की चोरी तथा बाइक के संपूर्ण नुकसान को कवर किया जाता है।

बाइक इंश्योरेंस कितनी अवधि के लिए मान्य होता है?

Bike Insurance पूरी तरह 5 साल के लिए मान्य होता है। इसके अंतर्गत 1 साल तक के लिए फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस तथा बाकी के 4 साल तक के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस शामिल होता है।

निष्कर्ष

आज हमने आप सभी के लिए इस पोस्ट में किसी भी बाइक का इंश्योरेंस कैसे चेक करें? संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में बताया है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा इस आर्टिकल में बताएं कि सभी जानकारी पसंद आई होगी अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उन्हें भी bike Insurance kaise Check Kare in Hindi के बारे में जानकारी मिल सके और नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन म कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह आर्टिकल कैसा लगा।